नारायण-नारायण’… आखिर किस नए अवतार में मंच पर उतरने जा रहे हैं लालकुआँ के चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी?

ख़बर शेयर करें

 

‘नारायण-नारायण’… आखिर किस नए अवतार में मंच पर उतरने जा रहे हैं लालकुआँ के चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी? नवरात्र में शुरू हो रही ऐतिहासिक रामलीला के पहले दिन दिखेगा नगर के ‘प्रथम नागरिक’ का अनोखा रूप; रिहर्सल में अभिनय देख दंग रह गए लोग।

लालकुआँ। नगर पंचायत के प्रशासनिक दायित्वों और जनसमस्याओं के बीच व्यस्त रहने वाले लालकुआँ के ‘प्रथम नागरिक’ यानी नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी अब एक बिल्कुल नए और अप्रत्याशित रूप में नजर आने वाले हैं। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर नगर में भारी उत्साह है, लेकिन इस बार सबसे बड़ा कौतूहल और चर्चा का विषय बने हैं खुद चेयरमैन लोटनी।

यह भी पढ़ें 👉  4 अक्टूबर, 2026 रविवार को हल्दूचौड़ के विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर में होगा पंखुड़ियाँ सीजन-16 का ऑडिशन। डांस , मॉडलिंग, गायन समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

अम्बेडकर पार्क में इन दिनों देर रात तक रामलीला का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) पूरे जोश और उमंग के साथ चल रहा है। यहाँ जब सुरेंद्र लोटनी ने प्रभु श्री राम की सेवा और भक्ति भाव के साथ देवर्षि नारद के किरदार का अभ्यास शुरू किया, तो मौके पर मौजूद हर कोई उनके अभिनय का कायल हो गया। भारी संवाद अदायगी, सधे हुए हाव-भाव और धाराप्रवाह प्रस्तुति से उन्होंने पूर्वाभ्यास के दौरान ही अपने भीतर छिपे मंझे हुए कलाकार का लोहा मनवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मृत्युलोक से पितृ-मुक्ति का वह अलौकिक द्वार: आखिर क्यों मात्र एक बूँद जल में समाया है समूची पृथ्वी दान और सहस्र तीर्थों का महापुण्य?

रामलीला के शुभारंभ यानी प्रथम दिवस की लीला में ही सुरेंद्र लोटनी ‘देवर्षि नारद’ के रूप में मंच पर अवतरित होकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रशासनिक कुर्सी से सीधे रंगमंच के इस आध्यात्मिक सफर ने नगरवासियों की उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। अब पूरे लालकुआँ क्षेत्र को बेसब्री से इंतजार है उस शाम का, जब उनके चेयरमैन हाथ में वीणा थामे प्रभु की लीला का मार्ग प्रशस्त करते नजर आएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मृत्युलोक से पितृ-मुक्ति का वह अलौकिक द्वार: आखिर क्यों मात्र एक बूँद जल में समाया है समूची पृथ्वी दान और सहस्र तीर्थों का महापुण्य?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad