उद्यमिता योजना कार्यशाला का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25 नवंबर 2024 को 12 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

उद्यमिता योजना कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के जिला नोडल अधिकारी सुमित मिश्रा ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को उद्यम करने की बारीकियां बतायीं l वहीं संस्थान की मेंटोर किरन जोशी ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे समूह में काम किया जाता है और समूह में निर्मित उत्पादों से कैसे लाभ प्राप्त किया जा सकता है l
कार्यशाला नोडल अधिकारी डॉ. विपिन जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि यह कार्यशाला आज से बारह दिन तक चलेगी l इसमें नए उद्यमियों को स्थापित करने के तौर तरीके बताए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

प्रभारी प्राचार्य डॉ अनीता सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे उनको स्वरोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सके तथा वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके।
*कार्यक्रम में काशी भट्ट, गीता पांडे , डॉ हेमलता गोस्वामी , डॉ मंजू जोशी ,डॉ अजीत कुमार सैनी, डॉ पूनम म्यान, डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ भगवती देवी, डॉ गीता भट्ट व समस्त शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी, महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं तथा प्रतिभागी उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad