भव्य कलश यात्रा के साथ लालकुआँ में श्री राम कथा का शुभारंभ आज से डा० पंकज मिश्र ‘मयंक’ की ओजस्वी वाणी से राममय होगा नगर

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ।
नगर में आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिभाव का वातावरण बनने जा रहा है। गुरुवार 18 दिसम्बर से लालकुआँ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। यह दिव्य कथा 25 एकड़ कॉलोनी रोड, भोला मंदिर के सामने लगाए गए विशाल एवं सुसज्जित पंडाल में आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

इस सात्त्विक आयोजन में देश-प्रदेश में विख्यात कथा व्यास डा० पंकज मिश्र ‘मयंक’ द्वारा श्री राम कथा का भावपूर्ण वाचन किया जाएगा। डा० मयंक अपनी सरल, ओजस्वी एवं शास्त्रसम्मत वाणी के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। वे श्री राम के चरित्र को केवल कथा के रूप में नहीं, बल्कि मर्यादा, कर्तव्य, करुणा और आदर्श जीवन दर्शन के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिससे श्रोता सहज ही प्रभु श्री राम के आदर्शों से जुड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

डा० पंकज मिश्र मयंक की विशेषता यह है कि वे रामचरितमानस के गूढ़ भावों को सहज भाषा में जन-जन तक पहुँचाते हैं। उनकी कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ऐसा समन्वय होता है कि श्रद्धालु कथा स्थल से केवल भाव-विभोर ही नहीं, बल्कि संस्कारवान और प्रेरित होकर लौटता है। यही कारण है कि उनकी कथा सुनने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

श्री राम कथा को लेकर लालकुआँ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad