यूनिवर्सल स्कूल में भारतीय भाषा समर कैम्प का आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी/ सी बी एस ई द्वारा चलाई गई मुहीम भारतीय भाषा समर कैम्प-2025 के तहत दिनांक 21 मई से यूनिवर्सल कॉन्वेन्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में प्रथम एवं द्वितीय दिवस के अंतर्गत शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विभिन्न भाषाओं का विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान कराना था।

उपरोक्त गतिविधियों में विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया जिनमें संस्कृत भाषा में संख्या बोध आधारित गतिविधि एवं कुमाउँनी भाषा में अभिवादन,शुभकामनाएं एवं व्यवहारिक वार्तालाप आधारित गतिविधि का आयोजन कर इन भाषाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू जोशी , उप प्रधानाचार्य पी डी पलड़िया ज, समन्वयक एच एस बोरा ,श्रीमती कंचन पंत एवं समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad