सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग है सेंचुरी मिल : मिल प्रशासन

ख़बर शेयर करें

 

सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर द्वारा इस क्षेत्र के सामाजिक एवम् आर्थिक विकास में बढ़-चढ़ कर योगदान दिया जा रहा है इसमें मुख्य रूप से गरीब परिवारों हेतु राशन व्यवस्था, शौचालय, सरकारी स्कूलों में मूलभूत आवश्यकताओं का सृजन प्रधानमंत्री जी की अमृत सरोवर योजना के तहत 12 सरोवरों का निर्माण एवम् माह अक्टूबर 2021 में इंन्दिरानगर के छः परिवारों जिनकी भूमि व मकान बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गये थे। उनके लिए आवास का निर्माण भी लगभग पूर्ण हो गया है।

सेन्चुरी मिल प्रशासन का कहना है कि सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शिता के साथ की गयी है तथा नियुक्त हुए श्रमिकों को ज्वाइनिंग भी दे दी गयी है एवम् कारखाने में किसी भी संविदा श्रमिक को काम से नहीं हटाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad