हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
रा.बा.इ.का. चोरगालिया में शैक्षिक सत्र 2025-26 की इंटरमीडिएट छात्राओं को कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा भव्य विदाई समारोह दिया गया। परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाली छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
इससे पूर्व “परीक्षा एक उत्सव” बैनर के अंतर्गत शिक्षिका गीता जोशी एवं शोभा पंत ने छात्राओं को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बाँध दिया।

कक्षा 12 की छात्राओं गुंजन जोशी, सानिया, ज्योति रुवाली, कविता, सोनिका आदि ने विद्यालय की अपनी सुनहरी स्मृतियाँ साझा कीं, जिससे वातावरण भावुक हो गया। विविध गतिविधियों के आयोजन के बाद कविता रावत को ‘मिस फेयरवेल’ तथा सोनिका मेवाड़ी को ‘मिस ब्यूटीफुल’ का खिताब प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए मधुर गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राओं खुशबू बिष्ट और भावना परगाई ने किया।
इस अवसर पर मीनाक्षी जोशी, बीना नगारी, ममता सुयाल, मंजुलता, रेखा जोशी, ललिता गौतम, अमिता जोशी सहित समस्त शिक्षिकाओं ने छात्राओं को प्रेरणादायी संदेश दिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
