“लालकुआं बना स्वच्छता का उदाहरण, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान”

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड नंबर एक से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देता नजर आया।
इस अभियान में नगर पंचायत परिवार की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नगर को साफ-सुथरा व स्वस्थ बनाना रहा। सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया गया।
नगरवासियों ने इस पहल की सर्वत्र सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से ही शहर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बन सकता है। लोगों ने उत्साहपूर्वक कहा, “अध्यक्ष हो तो ऐसा हो।”
अभियान के दौरान अध्यक्ष श्री लोटनी ने न केवल आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि अपने सभी सहयोगियों का भी जबरदस्त उत्साहवर्धन किया, जिससे टीम भावना और मजबूत हुई।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी का जनता के नाम विशेष संदेश:

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

“प्रिय नगरवासियों,
स्वच्छता केवल सरकार या नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
आइए, हम सब मिलकर लालकुआं को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाएं। आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad