विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने जिस ‘राहत’ की जलाई लौ, उसके पीछे छिपा है 12 मिनट का कौन सा गहरा सन्नाटा?

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी, 19 सितंबर 2026।
सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ आज 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में माननीय डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआँ विधानसभा, ने दीप प्रज्वलित कर फिल्म के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
लगभग 12 मिनट की यह भावनात्मक एवं प्रेरणादायी लघु फिल्म ग्रामीण और शहरी परिवेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में पारिवारिक संबंधों, संघर्ष, संवेदना और मानवीय सहयोग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म का निर्देशन किशोर श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में साहित्य एवं कला क्षेत्र से जुड़े कलाकार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। प्रमुख कलाकारों में साहित्यकार आशा शैली, ललिता कापड़ी, यशोदा जोशी, तुलिका सेठ तथा कैलाश चंद्र शामिल हैं।
फिल्म की कहानी में नितिन, उसकी पत्नी सीमा, उसकी माँ, छोटे भाई दिनेश, भाभी भूरी, पड़ोसन शांति तथा एक बच्चे जैसे पात्रों के माध्यम से परिवार और समाज के भीतर मौजूद संवेदनशील पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।
‘राहत’ का निर्माण ‘हम सब साथ-साथ लघु फिल्म प्रोडक्शन’, हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, दिल्ली से संबद्ध, के बैनर के अंतर्गत किया जा रहा है। फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को मानवीय संवेदनाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आपसी सहयोग के महत्व से जोड़ना है।
शुभारंभ अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों एवं टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘राहत’ दर्शकों के मन को छूने के साथ समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अद्भुत रहस्यों की अलौकिक गाथा: 12 साल तक ताजा रहती हैं 'मां नंदा राजजात' की यादें, जानिए 16,000 फीट पर बिखरे कंकालों और चार सींगों वाले खाडू का अनसुलझा रहस्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad