शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार व मूर्ति स्थापना पर भक्तिमय हुआ लालकुआँ; सांसद अजय भट्ट ने की सांयकालीन आरती

ख़बर शेयर करें

माँ अवंतिका कुंज परिसर में गूंजे माता के जयकारे, सांसद ने दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

लालकुआँ। माँ अवंतिका कुंज परिसर स्थित शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मांगलिक अनुष्ठान के दौरान सांसद अजय भट्ट ने मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से शीतला माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य सांयकालीन आरती में शामिल होकर सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित किए। शंखनाद और माता के जयकारों के बीच उन्होंने माँ शीतला से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छठी मैया कौन हैं? सूर्य उपासना से जुड़ा है हजारों वर्ष पुराना आध्यात्मिक रहस्य

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान, ये रहे उपस्थित इस पावन अनुष्ठान की संपूर्ण पूजा-अर्चना आचार्य चन्द्र शेखर जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती दुर्गा यादव, रविन्द्र यादव, श्रीमती रेखा यादव तथा कमलेश यादव शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने सीखी उद्यमशीलता और ड्रोन तकनीक की बारीकियां

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, राधे-राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा और सभासद धन सिंह बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त युवा समाजसेवी हेमन्त पाण्डे, प्रमुख व्यवसायी प्रदीप कुमार, युवराज खाती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मायानगरी की चकाचौंध छोड़ माँ अवंतिका के दरबार पहुंचे फिल्म 'हनुमान अंश' के अभिनेता गुलशन पांडे, 'शैल शक्ति' से खास बातचीत में युवाओं को दिया बड़ा संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad