हल्द्वानी शरदोत्सव की सफलता पर माँ अवंतिका के दरबार में टेका मत्था, संस्थान पदाधिकारियों ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शरदोत्सव की सफलता पर माँ अवंतिका के दरबार में टेका मत्था, संस्थान पदाधिकारियों ने जताया आभार

मानव विकास सेवा संस्थान की सचिव पूनम चंद व समाजसेविका सरोज बिष्ट ने किया पूजन, मंदिर कमेटी ने चुनरी भेंट कर किया स्वागत

लालकुआँ। हल्द्वानी में आयोजित भव्य शरदोत्सव की शानदार सफलता के उपरांत मानव विकास सेवा संस्थान की सचिव पूनम चंद एवं प्रसिद्ध समाजसेविका सरोज बिष्ट ने माँ अवंतिका मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन व पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माता रानी का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  17 नवंबर को मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व, गौ-सेवा को आचरण में उतारें: कथावाचक नवीन चन्द्र जोशी सुबह 7:30 से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त; बोले- जहां गौ माता का सम्मान, वहां नहीं आती कोई विपदा

दोनों पदाधिकारियों ने मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्की योगी की ओर से भी माता के चरणों में शीश नवाकर कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर सचिव पूनम चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष विक्की योगी इन दिनों देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम और फिल्म शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके हैं, लेकिन वे शीघ्र ही समय निकालकर माँ अवंतिका के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने सीखी उद्यमशीलता और ड्रोन तकनीक की बारीकियां

मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती एवं आचार्य चंद्रशेखर जोशी ने पूनम चंद व सरोज बिष्ट का आत्मीय स्वागत किया। दोनों अतिथियों को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गूंजा सेवा का महासंकल्प: 2027 के किस ऐतिहासिक महायज्ञ का हुआ श्रीगणेश?, देखिये वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad