“समानता का संदेश, संवैधानिक चेतना का प्रसार: हल्द्वानी में UCC पर जनपद स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित”

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी | समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रचार-प्रसार, दिनांक 10 मार्च 2010 से वर्तमान तक संपन्न विवाहों के पंजीकरण तथा UCC के विभिन्न प्राविधानों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 23 दिसंबर 2025 को पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में जनपद स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जनपद नैनीताल श्री गोविंद राम जायसवाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में जनपद के समस्त विकासखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
चित्रकला प्रतियोगिता में इशिता आर्या ने प्रथम, हिमानी सुयाल ने द्वितीय तथा तनुज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में मानसी आर्या प्रथम, प्रिया गुप्ता द्वितीय एवं रेखा राउली तृतीय स्थान पर रहीं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में मनसा नैनवाल ने प्रथम, मानसी शाह ने द्वितीय तथा हिमांशी बढ़ानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, बबीता रौतेला द्वितीय एवं कविता बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हल्द्वानी की छात्राओं द्वारा समान नागरिक संहिता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
अपने संबोधन में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल ने सर्वप्रथम संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज में भी समान नागरिक संहिता के विधिक, सामाजिक एवं संवैधानिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भूपेंद्र चौधरी, आशुतोष शाह, अभिलाषा कीर्ति, मीनाक्षी कीर्ति, अमर सिंह बिष्ट, अमर चौधरी, राकेश लाल वर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad