सतपाल जी महाराज के सानिध्य में गूंजेगा सद्भावना का संदेश, महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन”

ख़बर शेयर करें

 

बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी प्रसिद्ध संत सत्यबोधानन्द महाराज ने दी।
उन्होंने बताया कि यह आध्यात्मिक एवं वैचारिक सम्मेलन 15 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री हंस प्रयाग आश्रम, संजय नगर-2, बिंदुखत्ता, पोस्ट लालकुआँ, जिला नैनीताल (उत्तराखंड) में किया जाएगा।
सत्यबोधानन्द महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता का आधार सद्भावना है। अध्यात्म के माध्यम से ही समाज में प्रेम, सौहार्द और मानवीय मूल्यों का विकास संभव है। इसी उद्देश्य से मानव उत्थान सेवा समिति देशभर में सद्भावना सम्मेलनों, यात्राओं और जनजागरण अभियानों के जरिए आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आध्यात्मिक तपस्वी परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज सहित अनेक आत्मानुभवी संत, महामानव एवं विचारक अपने ओजस्वी प्रवचनों से उपस्थित जनसमुदाय को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
प्रसिद्ध संत ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित सम्मेलन में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें तथा समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना के संदेश को आगे बढ़ाएं।
उल्लेखनीय है कि परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज द्वारा सद्भावना संदेश आस्था चैनल पर सोमवार से शनिवार प्रातः 8:40 से 9:00 बजे तक नियमित रूप से प्रसारित किया जाता है