“सेवा, संवेदना और समर्पण का संदेश : कुष्ठ आश्रम में सविता प्रकोष्ठ का मानवीय प्रयास”

ख़बर शेयर करें

 

रुद्रपुर/राष्ट्रीय सविता प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार उत्तराखंड सविता प्रकोष्ठ द्वारा 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को जिला उधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
कार्यक्रम का आयोजन महेश पंत के मार्गदर्शन एवं सविता प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख श्रीमती आशा मुंजाल के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कुष्ठ पीड़ितों के लिए वस्त्र वितरण, दूध वितरण, पंजरी एवं फलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

श्रीमती आशा मुंजाल ने कुष्ठ पीड़ितों को सर्दी से बचाव के लिए कुछ सरल एवं उपयोगी घरेलू उपाय भी साझा किए, जिससे उपस्थित लोगों में जागरूकता का संदेश गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष समक्ष महेश पंत, धर्मेंद्र चौधरी, श्रीमती रोशनी चौधरी एवं लीला कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की और अपने विचार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

यह आयोजन समाज के उपेक्षित वर्ग के प्रति संवेदना, सहयोग और मानवीय कर्तव्यों का प्रेरणादायक उदाहरण बना, जिसने सविता प्रकोष्ठ की सामाजिक प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से उजागर किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad