पूर्णागिरी माता मंदिर में खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन, विधायक मोहन बिष्ट करेंगे दर्शन

ख़बर शेयर करें

 

बिन्दुखत्ता के इन्द्रानगर क्षेत्र में स्थित प्राचीन पूर्णागिरी माता मंदिर में दिनांक 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और आस्था के साथ खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे समय पर मंदिर परिसर पहुंचकर खिचड़ी निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री अर्पित करें और माता रानी के भोग का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम को और भी विशेष बनाने के लिए क्षेत्र के विधायक डा० मोहन बिष्ट भी दिनांक 25 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे मंदिर में दर्शन एवं पूजा हेतु पधारेंगे। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और श्रद्धा और भी बढ़ जाएगी।
आयोजक समिति एवं मंदिर समिति ने सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का विनम्र अनुरोध किया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि ग्राम की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सुदृढ़ करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नागेश्वर महादेव मंदिर में जब गूंजी नैमिषारण्य की दिव्य वाणी: अयोध्या के महंत भी खिंचे चले आए, जानिए तीसरे दिन का वह आध्यात्मिक रहस्य जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad