सांसद अजय भट्ट ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात कर, दी बधाई एवं शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

 

नई दिल्ली।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारीअध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा-
” श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशहित में पार्टी की नीतियों को मजबूती मिलेगी।”