नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) की लालकुआँ नगर इकाई का गठन मुन्ना अंसारी अध्यक्ष पंकज पाण्डेय महामन्त्री

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ :- नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) की लालकुआँ नगर इकाई का गठन किया गया ।आज नैनीताल दुग्ध संघ सभागार में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड (एनयूजे) की बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम में पहुँचे एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने नैनीताल जिलाध्यक्ष श्रीमती दया जोशी की सहमति के पश्चात प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में संगठन का विस्तार करते हुए लालकुआँ नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से लालकुआँ नगर इकाई में मुन्ना अंसारी को अध्यक्ष, पंकज पाण्डेय महामंत्री, मनोज गोयल उपाध्यक्ष, दीपक सक्सेना सचिव, राकेश सिंह को उपसचिव मनोनीत किया गया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, जिलाध्यक्ष दया जोशी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों का राज्य स्तरीय पंजीकृत संगठन नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट लालकुआँ ईकाई का विस्तार किया है जिसमे मुन्ना अंसारी को अध्यक्ष के साथ साथ सदस्यों को जोड़ते हुए नगर कार्यकारिणी बनाये जाने की जिम्मेदारी दी गई है ।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, जिला कोषाध्यक्ष पूरन रूवाली, हल्द्वानी महानगर उपाध्यक्ष आनन्द बत्रा, महानगर उपाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू, पत्रकार उमेश पन्त सहित कई पत्रकार मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में छिपा ब्रह्मांडीय रहस्य: 36 वर्षों के घोर सन्नाटे को चीरकर जब पुष्पभद्रा तट पर उतरे साक्षात त्रिदेव!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad