मनोज डोबरियाल बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

ख़बर शेयर करें

 

मनोज कुमार डोबरियाल को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।मनोज कुमार डोबरियाल उत्तराखंड के काशीपुर निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।पेशे से होटल व्यावसायी श्री डोबरियाल पूर्व सैनिक हैं और उनके सेवाकाल का अधिकांश हिस्सा पूर्वोत्तर राज्यों में बीता है। वह भारतीय पर्वतीय राज्यों के सामाजिक और राजनीतिक विषयों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

मनोज डोबरियाल काशीपुर से यूकेडी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और काशीपुर से वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने उनको बधाई देते हुए कहा कि मनोज डोबरियाल संगठन का अच्छा अनुभव है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गौला के मुहाने पर सांसों का पहरा: 'शैल शक्ति' के खुलासे के बाद जागा तंत्र, दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच शुरू हुआ डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad