वृद्धाश्रम ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी में तिरंगा वितरण करते हुए प्रभात फेरी निकाली

ख़बर शेयर करें

 

वृद्धाश्रम ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी में तिरंगा वितरण करते हुए प्रभात फेरी निकाली
श्रीमती कनक चंद के नेतृत्व में संस्था श्री आनन्द आश्रम द्वारा संचालित बाबा नीब करोरी वृद्धआश्रम के प्रांगण से स्वतंत्रता दिवस के 75वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बजवालपुर गांव में प्रभात फेरी निकाली गयी जिसमे संस्था पदाधिकारी स्टाफ व बुजुर्गों द्वारा सभी घरों में तिरंगा झंडा वितरित किया गया।

आश्रम वासी बुजुर्गो ने खूब बढ़चढ़ कर तिरंगा प्रभात फेरी में हिस्सा लेकर अपना योगदान दिया। प्रभात फेरी में घर घर तिरंगा वितरण हेतू मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा तिरंगा झंडा देकर देशप्रेम व राष्ट्रहित के लिए संस्था को सहयोग किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद, सह संचालिका श्रीमती योगिता बनौला, भावना बिष्ट, ममता देवाल, सागर कुमार यशोदा रावल, रोहित जोशी विजय परवाल, गीता देवी, आश्रम के समस्त बुजुर्गजन सहित अनेकों मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad