बाल दिवस पर नन्हें मुन्नों ने किए माँ भद्रकाली के दर्शन, कमस्यार घाटी में उमड़ी खुशियों की बहार

ख़बर शेयर करें

 

काण्डा/बागेश्वर। बाल दिवस के अवसर पर काण्डा क्षेत्र के कई स्कूलों के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने कमस्यार घाटी में स्थित माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर दिन को यादगार बना दिया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस पावन स्थल में बच्चों की खिलखिलाहट और उल्लास ने पूरे वातावरण को जीवंत कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही बच्चों ने माँ भद्रकाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर व आसपास के रमणीय प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। आध्यात्मिकता और प्रकृति के संगम ने नन्हें हृदयों में एक अद्भुत अनुभव भर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

इस अवसर पर साथ आई शिक्षिकाएं—मनीषा काण्डपाल, किरन नगरकोटी, प्रेमलता पाण्डे और भावना शाह—ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि “बाल दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि बच्चे ही देश का असली भविष्य हैं। उनकी मुस्कान, मासूमियत और सपने ही भारत की शक्ति हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

कमस्यार घाटी में मनाया गया यह बाल दिवस बच्चों के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम साबित हुआ, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।

रिपोर्ट : रमाकान्त पन्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad