पंखुड़ियाँ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे पौधे

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल जरूरी है। इनको लगाना जितना जरूरी है , उससे ज्यादा जरूरी है, इनको रोपित करने के बाद शुरुआती 3 वर्ष तक इनकी निरंतर देखभाल करना।

उपरोक्त बाते आज पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी व पर्यावरणविद डॉक्टर आशुतोष पंत ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज के भौतिक युग मे मानव अंधाधुंध कटान कर रहा है, ऐसे में वृक्षो का अस्तित्व बचना मुश्किल है। जिस कारण पर्यावरण असंतुलन हो जाएगा, और वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी, इसीलिए इस स्तिथि से बचने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज 150 छायादार व फलदार पौधे वितरित हो रहे है, जिसमे अमरूद, आँवला, कटहल व नींबू के पौधे है।
आज रविवार को शिवपुरी कॉलोनी हल्दूचौड़ में

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला ने की जबकि संचालन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने किया।
यहां योगेश बुधलाकोटि, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, राजेन्द्र प्रसाद, अक्षय कफलटिया, दीपक लोशाली, देवेंद्र सिंह बिष्ट, महेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, किशन सिंह बिष्ट, राजकुमार बिष्ट सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad