नववर्ष की रात शांति का पहरा नैनीताल में जश्न पर कड़ी निगरानी, पुलिस को सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल।
31 दिसम्बर एवं नववर्ष 2026 के स्वागत को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जनपद पुलिस प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में नववर्ष सेलिब्रेशन के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर जिले में व्यापक शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन स्थलों, डेस्टिनेशन पॉइंट्स, बैरियरों, मोबाइल ड्यूटी, बॉटलनेक पॉइंट्स और डाइवर्जन स्थलों पर तैनात पुलिस बल की समीक्षा की गई।

ड्यूटी में नशा किया तो सीधा निलंबन

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बल के लिए सख्त फरमान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा पाए जाने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

हुड़दंग और कानून से खिलवाड़ पर सख्ती

एसएसपी ने कहा कि जश्न की आड़ में हुड़दंग, खुलेआम शराब पीना, रोड रेज, शस्त्रों का प्रदर्शन या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख निर्देश

सीमावर्ती जनपदों से लगे बॉर्डर, बैरियर एवं पिकेटिंग पॉइंट्स की सघन चेकिंग।
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बी.डी.एस., डॉग स्क्वाड एवं एटीएस टीमों द्वारा प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग।
पर्यटकों के सुगम आवागमन हेतु शटल सेवा एवं पार्किंग व्यवस्था का आकलन और संबंधित स्टेकहोल्डरों से समन्वय।
सभी बॉटलनेक व डाइवर्जन पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।
पर्यटन स्थलों पर ड्रोन टीमों के माध्यम से सतत निगरानी।
जिला एवं सिटी कंट्रोल रूम से 24×7 मॉनिटरिंग।
सभी मोबाइल पार्टियों को किसी भी घटना पर तत्काल रिस्पांस के निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

सैलानियों से गुलजार नैनीताल

उल्लेखनीय है कि थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के जश्न को लेकर सरोवर नगरी नैनीताल सैलानियों से गुलजार हो चुकी है। नैनीताल पुलिस पर्यटकों के स्वागत और सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
एसएसपी नैनीताल ने पर्यटकों से अपील की कि वे नैनीताल आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें, लेकिन कानून और शांति व्यवस्था का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग अवश्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, एसपी/सीओ लालकुआं-भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

नैनीताल में नववर्ष का जश्न उत्सव भी, अनुशासन भी यही है पुलिस का संदेश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad