आनंद आश्रम द्वारा किया गया वृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें

 

19 अगस्त को बाबा नीब करौरी वृद्धआश्रम में संस्था श्री आनंद आश्रम द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी और संस्था के पर्यावरण सलाहकार  मदन सिंह बिष्ट द्वारा पौधे और वृक्ष प्रदान किये गए। संस्था की अध्यक्ष कनक चंद द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम  मदन सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया। बेलपत्री, गुड़हल,नीबू, गुलाब , नीम, कनेर और चम्पा के पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण में विश्व हिंदू परिषद नैनीताल के विभाग संगठन मंत्री  उमाकांत , हल्द्वानी नगर के नगर संगठन मंत्री  भानु जोशी , बाबा महाराज जी के परम् भक्त और शक्ति कपूर फैन  हरीश भारद्वाज , संस्था के सदस्य  उमेश पवार , पूर्व सैनिक  के एन जोशी, भावना बिष्ट , आश्रम स्टाफ और बुज़ुर्गजन ने सहयोग किया। कनक चंद ने सबका धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  थिएटर के अंधेरे में दिखा वह अलौकिक रूप... जब अचानक भाव-विभोर हो उठे सांसद, क्या था पर्दे का रहस्य?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad