प्रयागराज महाकुंभ एवं आगामी पर्व त्योहारों के दौरान एकल प्रयोग वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के दृष्टिगत वाराणसी में आने वाले आगंतुकों श्रद्धालुओं स्थानीय जनता को जागरूक करने हेतु वाराणसी नगर निगम विभिन्न माध्यमों से संदेश प्रसारित कर रहा है। जिसके अंतर्गत लोगों से एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक थैलों के स्थान पर पुनः प्रयोग किए जा सकने वाले कपड़े के थैलों अथवा स्वतः अपघटित हो सकने वाले प्राकृतिक वस्तुओं से निर्मित थैलों के प्रयोग हेतु अपील की जा रही है।इस सम्बंध में पथ विक्रेताओं,दुकानदारों एवं व्यापरियों से अनुरोध है कि वह विक्रय में प्लास्टिक थैलों के स्थान पर उन्हीं के समतुल्य स्वतः अपघटित होने वाले कपड़े,गन्ने अथवा मक्के से बने थैलों का ही प्रयोग का ही प्रयोग करें। एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक प्रयोग को निषिद्ध करने के लिये वाराणसी नगर निगम द्वारा निरंतर प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन,भंडारण, वितरण,विक्रय एवं प्रयोग करते पाए जाने पर वाराणसी नगर निगम द्वारा सम्बन्धित व्यक्ती एवं संस्थान को जुर्माना लगाने के साथ ही समान ज़ब्ती की कार्यवाही भी की जाएगी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा नगर निगम के सभी सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित चक्रमण करते रहें, पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें