पिथौरागढ़।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशीष भटगई की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला कार्यालय सभागार में 16 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 1 बजे विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इस संबंध में तैयारी एवं विचार-विमर्श के लिए 15 मार्च 2026 को सायं 5 बजे होटल मोनाल, महात्मा गांधी मार्ग, पिथौरागढ़ में एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ललित पंत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ आगामी बैठक की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने संगठन के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
