हल्द्वानी, 25 फरवरी 2026
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद जिला प्रशासन ने भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में प्रशासन, रेलवे, नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के समयबद्ध अनुपालन पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभी विभागों को आदेश की प्रति मिलने के बाद आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में सौपी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
बैठक में सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, डीआरएम रेलवे (वी. सी. के. द्वारा) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह बैठक बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के शीघ्र और प्रभावी अनुपालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
