“उत्तरायणी पर्व पर शोभायात्रा का स्वागत करेगा प्रेस क्लब हल्द्वानी, सदस्यता के बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव होंगे”

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
प्रेस क्लब हल्द्वानी की एक महत्वपूर्ण बैठक पंजाब केसरी कार्यालय में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए और उन पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि शीघ्र ही नई सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल पाँच वर्ष की जगह दो वर्ष का किया जाए, जिससे संगठन में सक्रियता और सहभागिता बढ़ाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नई सदस्यता केवल उन्हीं व्यक्तियों को दी जाएगी, जो मान्यता प्राप्त समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। सदस्यता प्रक्रिया के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया, जिसमें भगवान सिंह गंगोला, दिनेश जोशी, गिरीश जोशी और शाहबेज खान को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

लोकपर्व उत्तरायणी के अवसर पर प्रेस क्लब ने सामाजिक सहभागिता के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा कि उत्तरायणी पर निकलने वाली शोभायात्रा का प्रेस क्लब प्रांगण में स्वागत किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को फल वितरण भी किया जाएगा। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से ध्वनि मत द्वारा पारित किया। बैठक में प्रमुख रूप से भगवान सिंह गंगोला, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, गिरीश गोस्वामी, गिरीश जोशी, अनुपम गुप्ता, अरविंद मलिक, प्रवीण चोपड़ा, सुशील शर्मा, कमल जोशी, दीपक भंडारी, शाहबेज खान, मनोज पांडेय, अनुराग वर्मा और आशुतोष कोकिला मौजूद रहे।