रामनगर। रिम्पी बिष्ट।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुष्कर सोसायटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान महिला होली मिलन कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने रंगों और फूलों के साथ उत्सव मनाया।
यहां आस्थान मॉल स्थित पुष्कर हॉबी क्लासेस कैंपस में हुए इस कार्यक्रम में पुष्कर सोसायटी की चेयरपर्सन पूनम गुप्ता ने सम्मान समारोह की अगुवाई की। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उन्होंने राजनीति, शिक्षा, कानून, स्वास्थ्य, समाजसेवा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
सम्मानित महिलाएं
राजनीति: पूर्व सभासद रूबीना सैफी
पुलिसिंग: महिला उपनिरीक्षक सुरभि राणा
कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और राधा-कृष्ण जी के अंग वस्त्रों से सम्मानित किया गया।
महिला होली उत्सव में गीत-संगीत के साथ महिलाओं ने रंगों और फूलों से होली खेली। इस दौरान एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे, डॉ. जफर सैफी, शबाना सैफी, हिना बख्श, रति चौधरी, आध्या गुप्ता, प्रीति गोला, नीतू बिष्ट, खुशी शर्मा, भावना कांडपाल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें