अर्लट : गौला नदी में छोड़ा गया 20 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी : अलर्ट ! गौला नदी में छोड़ा गया 20 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी, तटवर्ती इलाकों में ALERT जारी

हल्द्वानी: हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से जहां एक और शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है तो वही कुसुमखेड़ा चौराहे पर जल भराव होने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व टीम के साथ मिलकर जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पानी को डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं और मौके पर ही काम शुरू करवाया है। उधर उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने टीम सहित तीन पानी व अन्य जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ जल भराव के निकासी के लिए संबंधित विभागों काम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के बीहड़ों में 1100 वर्ष पुराना पाषाण रहस्य: क्या बमनस्वाल की 'एकादश देवलियों' में आज भी जाग्रत है त्रिनेत्र महादेव का तीसरा नेत्र?

वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात की वजह से गौला बैराज से 20700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही गौला नदी से सटे हुए शांतिपुरी इलाके तक लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही संवेदनशील नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिवपुरी कट को लेकर बीडीसी सदस्य चंपा पांडे के नेतृत्व में NHAI को सौंपा ज्ञापन, कॉलोनीवासियों ने दर्ज कराई आपत्ति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad