सेंचुरी मिल में मिल के सीईओ विजय काल ने किया ध्वजा रोहण, गणतन्त्र दिवस की सभी को दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

लालकुआं।गणतंत्र दिवस हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व है।आज का यह दिवस भारत के गणतंत्र बनने की खुशी में मनाया जाता है । यही वह दिन है।जब 26 जनवरी, 1950 के दिन भारत को एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया था । आज के दिन ही स्वतंत्र भारत का नया संविधान बना था। जो हमारे देश की जनता का स्वाभिमान दिवस है। ये बातें सेंचुरी मिल के सीईओ विजय काल ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करनें के पश्चात् मिल अधिकारियों एंव कर्मचारियों सहित कारखानें से जुड़े तमाम लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा आज का यह दिवस हम सभी के लिए गौरव का दिन है। इस उपलक्ष्य पर उन्होने अपनें कर्तव्य के निर्वहन के लिए सभी को उत्साहित करते हुए कहा यह दिवस महानायकों के स्मरण का दिन है। उन्होंने कहा गणतंत्र का अर्थ होता है हमारा संविधान – हमारी सरकार- हमारे कर्त्तव्य – हमारा अधिकार। संविधान का अर्थ है किसी राष्ट्र की शासन-व्यवस्था के लिए बनाए गए आधारभूत नियम और कानून। हर देश का एक संविधान होता है। उसकी अपनी कानून-व्यवस्था होती है। जो प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान होती है। हम संविधान के व्यापक अर्थ पर विचार करे तो समाज, परिवार सभी जगह हमारे द्वारा बनाए गए नियम, सिद्धान्त और आदर्श ही हमारा संविधान है। कोई भी संविधान तब सार्थक माना जाता है जब वह समाज को अनुशासित करे। अनुशासन से अभिप्राय नियम, सिद्धान्त तथा आदेशों का पालन करना है। जीवन को आदर्श तरीके से जीने के लिए अनुशासन में रहना नितांत आवश्यक है।
अनुशासन राष्ट्रीय जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से हमारे देश को आजादी मिली आजादी की इसी छावं में 26 जनवरी 1950 को हमारा सविधान लागू हुआ।गणतन्त्र दिवस पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मुख्य रूप से मिल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एस० के० बाजपेयी सुरक्षा अधिकारी राजेश खत्री प्रताप सिंह धोनी सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad