देहरादून। सक्षम देहरादून के आगामी जिला अधिवेशन को लेकर 17 दिसंबर 2025 को प्रांत कार्यालय, तिलक रोड में बैठक आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ संगठन मंत्र से हुआ। बैठक में आगामी जिला अधिवेशन और कार्यकर्ता बैठक के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
सक्षम प्रांत अध्यक्ष एवं देहरादून जिला प्रभारी श्री ललित पंत ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को आयोजित जिला अधिवेशन में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी भाई साहब एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी भाई साहब का सानिध्य मिलेगा। अधिवेशन के पश्चात संगठन मंत्री जी सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसमें प्रांत की समस्त कार्यकारिणी, आयाम प्रकोष्ठ और सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिवेशन में पूर्व में दायित्व निभा चुके कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भागीदारी का अनुरोध किया गया है ताकि कार्यक्रम भव्य और सफल हो सके।
बैठक में सक्षम प्रांत संरक्षक अतुल कुमार गुप्ता, प्रांत अध्यक्ष ललित पंत, प्रांत उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष विरेंद्र मुण्डेपी, प्रांत एडवोकेसी प्रमुख निशा गुप्ता, प्रांत सह सविता प्रकोष्ठ प्रमुख कृष्णा भण्डारी, वरिष्ठ प्रदीप गोयल, प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत, जिला अध्यक्ष अमित गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मधु पटवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन प्रांत कोषाध्यक्ष विरेंद्र मुण्डेपी जी ने कल्याण मंत्र के साथ किया।
यह जिला अधिवेशन सक्षम देहरादून की कार्यशैली, संगठन एकता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को और अधिक प्रबल करने वाला अवसर साबित होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
