देहरादून/सक्षम (समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री चन्द्रशेखर भाईसाहब जी का उत्तराखंड में 25 से 27 दिसम्बर 2025 तक तीन दिवसीय प्रवास निर्धारित है। इस दौरान सक्षम के दो अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन एवं पाथेय प्राप्त होगा।
25 दिसम्बर 2025 को देहरादून में आयोजित जिला अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर भाईसाहब जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह अधिवेशन किसान भवन, रिंग रोड, देहरादून में संपन्न होगा। अधिवेशन के उपरांत सांय 4 बजे से 5 बजे तक संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में उत्तराखंड प्रान्त की सम्पूर्ण कार्यकारिणी, प्रान्त के सभी प्रकोष्ठों एवं आयामों के प्रमुख व सह-प्रमुख, साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अपेक्षित है।
27 दिसम्बर 2025 को पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में दिव्यांगजनों के विशाल एकत्रीकरण का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर भाईसाहब जी दिव्यांगजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह आयोजन सुन्द्रियाल वेडिंग पॉइंट, पदमपुर, कोटद्वार में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
सक्षम उत्तराखंड के प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त ने देहरादून एवं पौड़ी गढ़वाल जिले की कार्यकारिणी सहित समस्त प्रान्तीय पदाधिकारियों से सादर अनुरोध किया है कि वे देहरादून एवं कोटद्वार में आयोजित इन दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर आयोजनों को सफल बनाएं।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री के इस प्रवास से उत्तराखंड में सक्षम संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं संगठनात्मक मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
