लालकुआं के अवंतिका मंदिर में शनि देव महायज्ञ की धूम, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने टेका मत्था इस पावन अवसर पर दुर्गापाल जी को भेंट की गई ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं। लालकुआं के शक्तिपीठ पुल के पास स्थित माँ अवंतिका मंदिर परिसर में शनिवार को समस्त विक्रम एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 13वें भव्य शनि यज्ञ, पूजन और विशाल भंडारे के पावन अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने विशेष रूप से शिरकत की। मंदिर परिसर पहुँचने पर विक्रम एसोसिएशन के पदाधिकारियों और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती द्वारा पुष्प-गुच्छ देकर और माला पहनाकर मंगल पट्टिका प्रदान कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन के दौरान मंदिर समिति द्वारा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नन्दन दुर्गापाल जी को आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। पुस्तक ग्रहण करते हुए दुर्गापाल जी ने समिति का आभार जताया और क्षेत्र के धार्मिक इतिहास को संजोने के इस प्रयास की सराहना की।
इसके पश्चात उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महायज्ञ में आहुति दी और भगवान शनि देव व माँ अवंतिका से क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और आपसी सौहार्द की मंगल कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा:
> “इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर हैं। ये आयोजन न केवल मन को शांति प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। विक्रम एसोसिएशन और मंदिर कमेटी का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”

यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामन्त्री भुवन पाण्डे, मोहन कुड़ाई, हेमन्त पाण्डे सभासद धन सिंह बिष्ट सभासद भुवन पाण्डेय मुरलीधर पाण्डेय, मुख्य आचार्य चन्द्र शेखर जोशी, कुन्दन सिंह कनवाल, रौनक कनवाल, विमल चौधरी, बहादुर सिंह जीना सहित भारी संख्या में विक्रम संचालक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों धर्मानुरागी श्रद्धालु मौजूद रहे।