हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
विगत सप्ताह आयोजित दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव पंखुड़ियाँ-2025 (सीजन-15) में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनसेवक, कलाकार और समाजसेवी सम्मानित हुए। इस महोत्सव में योगदान, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पंखुड़ियाँ संस्था द्वारा विशेष सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर बिन्दुखत्ता के प्रमुख युवा समाजसेवी व मेहता इन्टरप्राइजेज के स्वामी लाखन सिंह मेहता को सामाजिक और गौसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए हल्द्वानी रत्न से सम्मानित किया गया।

पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की संगठन मंत्री और खष्टी देवी गुरुरानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका डॉली अग्रवाल को उनके पिछले दस वर्षों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
कुमाऊनी फिल्मों की नायिका व नृत्यांगना, रामनगर निवासी हर्षिता कोहली को लोक नृत्य और एक्टिंग के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
हल्द्वानी निवासी चर्चित ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को महिला सशक्तिकरण, विशेषकर महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ जफर सैफी को पत्रकारिता, स्वास्थ्य सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विश्व रिकार्डधारी और खालसा फाउंडेशन के सदस्य सरदार जगमोहन सिंह को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पीसीसी सदस्य हरेन्द्र सिंह बोरा, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा दीप कोश्यारी, जिला पंचायत सदस्य दीपा कमलेश चंदोला, लालकुआं नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी, और दर्जनों समाजसेवी, व्यवसायी, युवा नेता एवं ग्राम प्रधानों ने इस महोत्सव और सम्मानित व्यक्तियों की खुले दिल से सराहना की।
पंखुड़ियाँ महोत्सव ने कला, संस्कृति, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण को सम्मान देने के साथ ही उत्तराखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की महिमा को प्रदर्शित किया
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
