नैनीताल की वादियों में ‘कसाईबाड़ा’ की शूटिंग जोरों पर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, नैनीताल व भीमताल के खूबसूरत लोकेशनों पर इन दिनों हिंदी फीचर फिल्म “कसाईबाड़ा” की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। रॉक रॉकस्टार 7 क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता पवन सिंह हैं, जबकि निर्देशन फैजल रियाज कर रहे हैं। मुख्य भूमिकाओं में अभिनेत्री काजल पाठक और अभिनेता आशुतोष शुक्ला नजर आ रहे हैं।

फिल्म के कई गीत भीमताल की रमणीय झील के किनारे फिल्माए गए हैं। अभिनेत्री काजल पाठक ने नैनीताल, भीमताल सहित उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की खूब सराहना की। शूटिंग स्थल पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य, निर्माता-निर्देशक विक्की योगी भी मौजूद रहे। उन्होंने निर्माता पवन सिंह का मानव विकास सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष साक्षी बेलवाल द्वारा निर्मित मफलर पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान की सचिव पूनम चंद्र भी उपस्थित रहीं।

विक्की योगी ने निर्माता और निर्देशक को स्थानीय लोकेशन परमिशन तथा राज्य की फिल्म नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निर्देशक फैजल रियाज ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अभी दो दिन और चलेगी और उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक बेहतरीन कहानी जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी।

शूटिंग के दौरान पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला, विशेष रूप से कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव एवं उनकी टीम का। निर्माता पवन सिंह ने एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी सहित सभी सहयोगी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश में भी फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की गई है। “कसाईबाड़ा” उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी, जो दर्शकों के लिए बेहद रोचक होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad