लक्ष्य सेन को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

 

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने  कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाले उत्तराखंड निवासी लक्ष्य सेन को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री भट्ट ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लक्ष्य सेन ने उत्तराखंड के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है और लक्ष्य आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने हैं।
श्री भट्ट ने लक्ष्य सेन और उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि देवभूमि का मान बढ़ाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अभी भविष्य में कई प्रतियोगिताएं और खेलनी है जिस तरह वह निरंतर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन कर रहे हैं उसी तरह वह अब नए युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं श्री भट्ट ने कॉमनवेल्थ गेम में बैडमिंटन फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad