पिथौरागढ़ के गर्खा भागीचौरा के जवान मोहित सिंह ऐरी सेना मेडल से अलंकृत, पुलवामा में दिखाया अदम्य साहस
पिथौरागढ़ जिले के गर्खा भागीचौरा निवासी लांस नायक मोहित सिंह ऐरी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2–3 जून को चले विशेष सर्च–विरोधी अभियान में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। इस आपरेशन के दौरान उन्होंने एक आतंकवादी को ढेर कर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस पराक्रम के लिए उन्हें सेना मेडल से अलंकृत किया गया है।
मोहित सिंह ऐरी वर्ष 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
सेना मेडल से सम्मानित होने की खबर मिलते ही पूरे पिथौरागढ़ और गर्खा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग एवं परिजनों ने इसे गर्व का क्षण बताया। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता एवं समाजसेवी पंकज सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोहित सिंह ऐरी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लांस नायक मोहित सिंह ऐरी की वीरता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि सीमांत क्षेत्र के युवा देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को सदैव तत्पर हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
