वृक्षारोपण पर ध्यान देनें की विशेष आवश्यकता: गुप्ता, विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंचुरी के मंगलधाम में हुआ वृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/ आज दिनांक 05 / 06 /2024 को सेंचुरी पल्प एंड पेपर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमे मंगलधाम कॉलोनी में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया व पर्यावरण की महत्ता को समझाते हुए वृक्षारोपण पर ध्यान देने पर जोर दिया तथा पृथ्वी में अधिक हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

सामाजिक वानिकी विभाग के नरेश चंद्रा ने बताया की विगत वर्ष 52.97 लाख वृक्षारोपण किया गया है जिसके लिए उन्होंने समस्त अधिकारी वर्ग व सहयोगियों का धन्यवाद किया तथा इस वर्ष 1 करोड़ वृक्षारोपण के लिए अपनी भावी योजनाओं तथा ग्लोबल वार्मिंग ,ग्रीन हाउस प्रभाव , वनोन्मूलन , भू-क्षरण व पर्यावास विखंडन जैसे विषयों में अपने विचार व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

इस कार्यक्रम में महेंद्र कुमार हरित, अरुण प्रकाश पांडेय, अमित गंगवाल , संजय यादव , अरविन्द कुमार त्यागी,संजय बाजपेयी ,राजेश खत्री, अमृत सैनी ,अनिल दुबे , राजेश , किरन कुमारी वंदना , सुष्मिता सहित अन्य अधिकारीगण ने प्रतिभाग किया व साथ ही नम्रता पांडेय, रश्मि हरित , माधुरी गंगवाल , प्रतिमा जैन सहित अन्य मातृशक्ति ने भी प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad