हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रेरणास्रोत एवं जननायक स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ौनी जी की जयंती के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय, गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ौनी जी के संघर्षों और योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ौनी जी को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आंदोलन के दिनों को स्मरण करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर 1994 को दिल्ली के लालकिले में आयोजित ऐतिहासिक रैली के दौरान मंच टूटने से बड़ौनी जी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद राज्य निर्माण के संकल्प से वे कभी डिगे नहीं।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी डॉक्टर केदार पलड़िया, जगमोहन सिंह चिलवाल, बालम सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, बृजमोहन सिजवाली, दीपक रौतेला, नरेश चंद्र भट्ट, उमेश बेलवाल, मनोज खुलवे, सुनील सिंह, रमेश जोशी, गोपाल भट्ट, अनिल खंडेलवाल, मोहन पाठक सहित अनेक आंदोलनकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जननायक बड़ौनी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित बताया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
