बेरीपड़ाव। रिम्पी बिष्ट
युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से “बेरीपड़ाव लीजेंड्स कप स्टेट लेवल वॉलीबॉल डे-नाइट टूर्नामेंट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को खुर्पिया फार्म, बेरीपड़ाव में होगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की वॉलीबॉल टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस ₹600 प्रति टीम निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21,000 और ट्रॉफी, जबकि द्वितीय पुरस्कार ₹11,000 और ट्रॉफी रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
टूर्नामेंट में मैच रेफरी के रूप में जीवन सिंह पवार, प्रकाश सिंह बोरा, देवेंद्र बिष्ट और देवेश गुणवंत की जिम्मेदारी रहेगी।
📢 टीमों से भाग लेने की अपील
आयोजकों ने क्षेत्र की वॉलीबॉल टीमों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों के लिए भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
संपर्क सूत्र:
सचिन दुग्का — 9520624807
सुमित मिश्रा — 8191078111
अभिषेक सुयाल — 9105190374
आयोजक: करण राणा, जुगल राणा, मदन रौतेला, रवि ढेला, अमन बिष्ट, प्रतीक जोशी, मानस तिवारी एवं ललित मिश्रा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
