मुख्यमंत्री धामी से धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत की भेंट, जनहित कार्यक्रमों व मिशन 2032 पर हुई विस्तृत चर्चा

ख़बर शेयर करें

 

देहरादून। धामी सेना देव भूमि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने सुप्रीम नेता एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा श्री पंत ने मुख्यमंत्री जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
तरुण पंत ने बताया कि धामी सेना देव भूमि उत्तराखंड द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री श्री धामी जी के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर “चार साल बेमिसाल” पत्रिका का प्रकाशन किया जा चुका है। वर्तमान में मुख्यमंत्री जी की अगुवाई में चल रहा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान अत्यंत लोकप्रिय सिद्ध हो रहा है, जिसके अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 45 दिवसीय कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिससे अब तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता इस जनकल्याणकारी पहल के लिए सरकार के मुख्य सेवक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। साथ ही धामी सेना देव भूमि उत्तराखंड “मिशन 2032” को लेकर अपनी आगामी संकल्प पत्रिका “धामी सरकार – जनता के द्वार” का शीघ्र प्रकाशन करने जा रही है, जिसमें राजनीतिज्ञों, सैन्य अधिकारियों, शिक्षित वर्ग, समाजसेवियों तथा राज्य आंदोलनकारियों के विचारों के साथ-साथ धामी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का विस्तृत उल्लेख होगा।
उक्त पत्रिका के विषय में प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत ने मुख्यमंत्री जी से गहन परिचर्चा की और उनके मार्गदर्शन में इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad