वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम चन्द्र भट्ट का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

 

जागेश्वर/दिल्ली।
वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रेम चन्द्र भट्ट (उम्र 69 वर्ष), पैतृक गाँव जागेश्वर एवं हाल निवासी दिल्ली, का आज प्रातः हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना से उनके पैतृक गाँव जागेश्वर सहित दिल्ली में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्री भट्ट अत्यंत सरल, सज्जन और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे जीवन भर मानवीय मूल्यों, सेवा और सहयोग की भावना को सर्वोपरि रखते रहे। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और लोगों के प्रति अपनापन उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाता था। वे हर वर्ग के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहते थे और बिना किसी दिखावे के सेवा कार्य करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

जीवन में उन्होंने अनेक संघर्षों का सामना किया, किंतु कभी अपने सिद्धांतों और संस्कारों से समझौता नहीं किया। सीमित साधनों से आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपने परिश्रम, ईमानदारी और धैर्य से एक सम्मानपूर्ण जीवन जिया। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और समाज के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व थे।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

उनके निधन से समाज ने एक ऐसा व्यक्ति खो दिया है, जिसकी भरपाई कठिन है। श्री भट्ट अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवारजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और मित्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। अनेक सामाजिक, धार्मिक और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad