गोरखपुर, 23 फरवरी 2026: राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाले दादू दयाल जी मेले के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के नरेना स्टेशन पर 15013/15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस को अस्थाई रूप से ठहराव प्रदान किया जाएगा।
जैसलमेर से काठगोदाम जा रही 15013 एक्सप्रेस 24 से 27 फरवरी, 2026 तक नरेना स्टेशन पर 14:17 बजे पहुँचकर 14:19 बजे छूटेगी।
काठगोदाम से जैसलमेर जा रही 15014 एक्सप्रेस 23 से 26 फरवरी, 2026 तक नरेना स्टेशन पर 11:01 बजे पहुँचकर 11:03 बजे छूटेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस ठहराव के अनुसार अपनी यात्रा योजना बनाएं और समय पर स्टेशन पहुंचें।
(प्रेस विज्ञप्ति: पंकज कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
