सनातन संस्कृति की उमंग से सरोबार हुआ अन्डोला भवन, दक्ष के जनेऊ संस्कार में लोक संस्कृति की दिखी अनोखी झलक

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़/ प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प० श्री त्रिभुवन उप्रेती ने कहा यज्ञोपवीत सनातन धर्म की सुन्दर पहचान है

उन्होंने कहा हिन्दू धर्म में प्रत्येक हिन्दू का परम पावन कर्तव्य है जनेऊ पहनना और उसके नियमों का निष्ठा पूर्वक पालन करना जनेऊ धारण करने के बाद ही द्विज बालक को यज्ञ जैसे अनेकों उत्तम कर्म करने का अधिकार प्राप्त होता है।

श्री उप्रेती प्रसिद्ध समाज सेवी शुभम् अण्डोला व मीना अण्डोला यहाँ के पुत्र दक्ष अण्डोला के उपनयन संस्कार के अवसर पर आशीर्वाद देनें हेतु पहुचें थे

 

इस अवसर पर उन्होने यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा उपनयन’ का अर्थ है ज्ञान की ओर बढ़ना जनेऊ को संस्कृत भाषा में ‘यज्ञोपवीत’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  अलौकिक संयोग या ग्रहों का बड़ा खेल? इस धनतेरस पर बन रहा दुर्लभ 'धन वर्षा योग', जानें किस राशि के लिए खुलेगा कुबेर का खजाना

 

इस अवसर पर श्री उप्रेती ने गायत्री मन्त्र की महिमां पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला तथा कहा जनेऊ से पवित्रता का अहसास होता है। यह मन को बुरे कार्यों से बचाती है।

 

सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता शुभम अण्डोला व उनके परिजनों ने सनातन संस्कृति के आभामण्डल की छत्र छाया में पूर्ण वैदिक रीति रिवाज के साथ अपने पुत्र चिरंजीवी दक्ष का जनेऊ संस्कार हर व हरि की भूमि हरिद्वार में सम्पन कराया

 

यह भी पढ़ें 👉  सुर, सेवा और संस्कार का युग मौन: विदा हुए स्व. प्रेम बल्लभ भट्ट, सूनी हुईं संस्कृति की चौपालें

उसके बाद उन्होनें यहाँ हल्दूचौड़ अपनें आवास पर भजन संध्या पर्वतीय संस्कृति के सुन्दर लोक गीतों की प्रस्तुति देव पूजन के मन्त्रोच्चार से आध्यात्मिक उल्लास व उमंग का एक अनोखा आदर्श प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति अर्थात् अपनी जड़ों से जुड़े रहनें का सदेश दिया

यहाँ प्रीतिभोज कार्यक्रम में पहुंचें सभी स्नेहीजनों स्वजनों मित्रजनों ने चि० दक्ष को आशीर्वाद प्रदान कर यशस्वी व मंगलमयी जीवन की कामना की

 

इस अवसर पर विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जिला पंचायत सदस्य कमलेश चन्दोला समाज सेवी डा० उमेश चन्दोला कौस्तुब चन्दोला अरुण जोशी  रमेश कुनियाल हेमन्त पाण्डे दीपक जोशी गणेश काण्डपाल भैरव खोलिया भोला दत्त कफल्टिया सहित अनेकों मौजूद रहे

 

यह भी पढ़ें 👉  आदि शक्ति माँ अवंतिका: पुराणोक्त महिमा और महालक्ष्मी स्वरूप का तात्विक विवेचन

श्रीमती हीरा देवी श्री टीकाराम अन्डोला श्रीमती मीना अन्डोला श्री शुभम् अन्डोला चन्द्र शेखर अन्डोला रमेश अन्डोला बी डी खोलिया चंदू खोलिया आदि ने सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad