राजकीय चिकित्सालय रानीखेत को मिली सौगात।

ख़बर शेयर करें

 

रानीखेत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सभी विधायकों से अपने क्षेत्र की 10-10 प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची मांगी गई थी जिस पर रानीखेत विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल ने अपने 10 कार्यों में से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के लिए एमआरआई, सिटी स्कैन मशीन व NICU यूनिट की मांग को मुख्यमंत्री जी के सामने रखा था।

विधायक ने कहा कि दोनों मशीनों व एक यूनिट पर स्वीकृति मिल चुकी हैं और शीघ्र ही तीनों यूनिट अस्पताल को मिल सकेंगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व सांसद का आभार जताया।

//कैलाश पुजारी//