लालकुआं में धूमधाम से निकली भव्य मंगल कलश यात्रा शिव कथा का हुआ प्रारंभ

ख़बर शेयर करें

लालकुआं में अंबेडकर पार्क में 3 अगस्त से 7 अगस्त से चलने वाली पांच दिवसीय शिव कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया मंगल कलश यात्रा देवी अवंतिका मंदिर से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची इस दौरान बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधानों से सजी महिलाओं ने कलश धारण कर सर्व मंगल की कामना की कलश यात्रा में कुमाऊनी वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ तथा मसकबीन की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही

भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ने जबकि शिव कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि सावन महीने में शिव कथा श्रवण करना अत्यंत फलदाई होता है शिव कल्याण के देवता है उनका सुमिरन करने मात्र से ही मनुष्य के समस्त प्रकार के शोक संतापों का निवारण हो जाता है और उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है इस दौरान महात्मा सावित्रीबाई द्वारा प्रस्तुत भजन शिव की शरण में जो जाएगा उसका लोक सुखी परलोक सुखी ने कथा पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया इस अवसर पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा रविशंकर तिवारी भोला दत्त कफल्टिया बीना जोशी तारा पांडे गीता भट्ट ममता चौहान गोविंदी देवी किरण हेमा नेगी के अलावा महात्मा प्रचारिका बाई प्रभाकरानंद महात्मा आलोकानंद महात्मा मानसानंद केशव कांडपाल शंभू दत्त नैनवाल स्वामीनाथ पंडित डॉक्टर आरपी श्रीवास्तव सरिता श्रीवास्तव समेत अनेकों लोग मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन अजय उप्रेती ने किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad