नैनीताल।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) और उसकी उत्तराखंड इकाई उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मध्य पिछले कुछ समय से चली आ रही गलतफहमियों और गतिरोध का अब सौहार्दपूर्ण समाधान हो गया है। IFWJ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव श्री प्रयाग पाण्डे के मध्य हुए दीर्घ पत्राचार एवं संवाद के उपरांत दोनों संगठनों के बीच संबद्धता के प्रश्न पर पूर्ण सहमति बन गई है।
महासचिव श्री प्रयाग पाण्डे के अनुरोध पर IFWJ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को उत्तराखंड प्रदेश में IFWJ से विधिवत संबद्ध एकमात्र पत्रकार ट्रेड यूनियन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही यह यूनियन पुनः पूर्व की भांति प्रदेश में IFWJ की एकमात्र मान्यता प्राप्त इकाई बन गई है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देश की संभवतः पहली प्रदेश इकाई है, जिसका गठन IFWJ के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ. के. विक्रम राव साहब की सहमति एवं उपस्थिति में हुआ था। संगठन को उनका विशेष स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त रहा है।
यह यूनियन उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यधारा के पत्रकारों का व्यापक संगठनात्मक आधार रखने वाली पहली पत्रकार ट्रेड यूनियन रही है। इसका पंजीकृत प्रधान कार्यालय वर्तमान राजधानी के स्थान पर सरोवर नगरी नैनीताल में स्थित है, जो ब्रिटिशकाल में संयुक्त प्रांत की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही है। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रयाग पाण्डे इसके जुझारू संस्थापक महासचिव हैं।
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की तदर्थ प्रांतीय कार्यकारिणी में अरुण शर्मा अध्यक्ष, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, बी.सी. भट्ट एवं राजेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष, प्रयाग पाण्डे महासचिव, डॉ. विपिन चंद्रा, माधव पालीवाल, अवधेश नौटियाल एवं राजीव मुरारी सचिव तथा डॉ. गणेश पाठक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत अविक्षित रमन को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं डॉ. गणेश पाठक को संयोजक मनोनीत किया गया है।
इसके अतिरिक्त ओ.पी. पाण्डे को अनुशासन समिति का संयोजक, संजय नागपाल एवं अनुज सक्सेना को सह-संयोजक, गुणानन्द जखमोला को लेखा परीक्षक, प्रभात ध्यानी को मानवाधिकार प्रकोष्ठ का संयोजक, जगमोहन रौतेला को लघु एवं मझौले समाचार पत्र प्रकोष्ठ का संयोजक, संजय आर्य को इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया प्रकोष्ठ का संयोजक तथा रमाकांत पन्त को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं नाहिद खान, जगमोहन रौतेला, अमित गुप्ता, बसंत पाण्डे एवं वैभवी भट्ट को तदर्थ कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इस निर्णय को प्रदेश के पत्रकार समुदाय ने एक सकारात्मक एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए स्वागत किया है और इसे पत्रकार हितों के संरक्षण की दिशा में एक नई शुरुआत माना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
