गुलमोहर’ मॉडल ने देशभर में रोशन किया लालकुआँ का नाम, राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने जताया जनता का आभार

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ की ऐतिहासिक जीत जनभागीदारी को समर्पित, प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने साझा की खुशी

लालकुआँ (नैनीताल)। स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद आज नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस सम्मान के लिए नगर एवं क्षेत्र की समस्त जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय पुरस्कार को लालकुआँ के जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और ‘गुलमोहर’ समूह के सदस्यों की सामूहिक मेहनत को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिस अनूठे प्रयोग ने बदल दी शहर की तस्वीर, अब उसी ने देशभर में रोशन किया नाम! जानिए क्या है लालकुआँ का वो 'गुलमोहर' मॉडल, जिसे केंद्र सरकार ने नवाजा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान द्वारा आयोजित ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में नगर पंचायत लालकुआँ को ‘अन्य नगरीय निकाय’ श्रेणी के तहत राष्ट्रीय विजेता चुना जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। बीते दिनों देहरादून में आयोजित ‘पर्वत मंथन सम्मेलन’ के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगर पंचायत को विजेता ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया था।

अध्यक्ष लोटनी ने बताया कि इस बड़ी सफलता के पीछे नगर पंचायत की पहल पर गठित ‘गुलमोहर’ पुरुष स्वयं सहायता समूह का अभिनव प्रयोग रहा है। इस मॉडल के अंतर्गत समूह के सदस्य घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने के साथ ही उसके व्यवस्थित निस्तारण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस व्यवस्था से दोहरा लाभ हुआ है—एक ओर जहाँ शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका से भी जोड़ा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इसी सामुदायिक सहभागिता को सराहा गया है, जिसने उत्तराखंड के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी एक नई राह खोली है।

यह भी पढ़ें 👉  सन्नाटे में डूबा गौलापार: 35 साल तक जिस ‘मसीहा’ ने संवारा हर घर का आंगन, 98 वर्ष की आयु में अनंत यात्रा पर निकला वह कर्मयोगी; शोक संवेदना व्यक्त करने को उमड़ रहा जनसैलाब, हर आंख हुई नम!

उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर पंचायत भविष्य में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के कार्यों को इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय

इस गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी के साथ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बी.सी. भट्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, सभासद भुवन पाण्डे, सभासद योगेश उपाध्यायसभासद दीप्ती हेमन्त पाण्डे तथा नामित सभासद तारा पाण्डे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad