हल्दूचौड़ में पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर सादगी संग छाया होली का उल्लास

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर हल्दूचौड़ में पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर सादगीपूर्ण वातावरण में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवा साथियों एवं मातृशक्ति ने सहभागिता कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री दुम्का ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सादगी के साथ पारंपरिक ढंग से होली मनाई गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे वातावरण में हर्षोल्लास और आत्मीयता की मधुर झलक देखने को मिली।