हल्द्वानी के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोविन्द गोपाल भट्ट एवं श्रीमती अनिता भट्ट के सुपुत्र, प्रसिद्ध कथा वाचक व्यास चिरंजीवी सागर कपिल देव महाराज का शुभ विवाह तहसील समालखा, जिला पानीपत (हरियाणा) निवासी आयुष्मती गरिमा शर्मा, सुपुत्री श्रीमती संगीता शर्मा एवं स्वर्गीय श्री धनप्रकाश शर्मा के साथ 19 फरवरी को पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास एवं सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

विवाह समारोह में मंत्रोच्चार, पारम्परिक विधि-विधान एवं आध्यात्मिक गरिमा के बीच वर-वधू ने सात फेरे लेकर आजीवन साथ निभाने का संकल्प लिया।
भव्य प्रीतिभोज में उमड़ा स्नेह व आशीर्वाद
शनिवार, 21 फरवरी को श्री नारायण वाटिका बैंकट हॉल में आयोजित भव्य प्रीतिभोज में उनके तमाम इष्ट मित्रों, सहयोगियों एवं यजमान परिवारों ने नवदम्पत्ति को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर श्रीमती किरन भट्ट, श्री कौस्तुब कांत भट्ट, श्री प्रशांत पाण्डे, श्री कमल भट्ट, श्रीमती हर्षिता भट्ट, श्री दीपक भट्ट, श्री बी.सी. भट्ट, श्रीमती गीता भट्ट, वैभवी भट्ट, दीपा पंत गीता पंत गिरीश भट्ट, गोपाल भट्ट सहित बड़ी संख्या में इष्ट मित्र, यजमान परिवार, आध्यात्मिक जगत की विराट विभूतियाँ, समाजसेवी एवं गणमान्य राजनैतिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं।
आशीर्वचन एवं शुभकामना संदेश
श्रीमती भगवती देवी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह पावन दाम्पत्य जीवन धर्म, सेवा और संस्कारों की उज्ज्वल परम्परा को आगे बढ़ाएगा तथा दोनों परिवारों का नाम गौरवान्वित करेगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए नवदम्पत्ति के सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।
सेंचुरी मिल के सीईओ श्री अजय कुमार गुप्ता ने संदेश में कहा कि यह दाम्पत्य जीवन सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करे।
सांसद श्री अजय भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि सागर कपिल देव महाराज सदैव धर्म एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहे हैं, उनका यह वैवाहिक जीवन भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने।
सेंचुरी मिल के उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द्रा ने नवदम्पत्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर प्रगति और सफलता का आशीर्वाद दिया।
विधायक श्री वंशीधर भगत ने कहा कि यह पावन बंधन संस्कार, संस्कृति और सेवा की भावना को और सुदृढ़ करेगा।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नवदम्पत्ति का जीवन प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिक उन्नति से परिपूर्ण हो।
मेयर श्री गजराज बिष्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट ने भी अपने संदेश में नवदम्पत्ति के सुखमय, सफल और आदर्श दाम्पत्य जीवन की कामना की।
लालकुआँ प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री बी.सी. भट्ट एवं श्रीमती गीता भट्ट ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पावन युगल धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नई कीर्तिमान स्थापित करे तथा सदैव आनंद और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
समारोह का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, पारिवारिक स्नेह और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत रहा। सभी अतिथियों ने नवदम्पत्ति को उज्ज्वल, यशस्वी एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
पूज्य गोपाल दास महाराज जी का आशीर्वचन
इस पावन अवसर पर पूज्य गोपाल दास महाराज जी ने नवदम्पत्ति को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा
“विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, दो संस्कारों और दो कुलों का दिव्य मिलन है। सागर कपिल देव महाराज सदैव धर्म, भक्ति और सेवा के पथ पर अग्रसर रहे हैं। अब गरिमा बेटी के साथ उनका यह दाम्पत्य जीवन प्रेम, त्याग, विश्वास और समर्पण का आदर्श उदाहरण बने।
इसके अलावा नैनीताल विधायक सरिता आर्या , भीमताल विधायक श्री राम सिंह कैड़ा श्री महेश शर्मा , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री विकास भगत , श्री मनोज पाठक , श्री विपिन पांडे , पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री लाखन निगलटिया, डाक्टर छवि कांडपाल , श्री प्रमोद बोरा , नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष श्री मुकेश बोरा , श्री मोहन पाठक , श्री नवीन भट्ट , श्री हेमंत भट्ट , श्री कैलाश भगत , श्री अभिषेक जोशी , श्री शशांक रावत गीता डोगरा , श्री विनोद निगलटिया , श्री त्रिवेणी गयाल , श्री दिनेश जोशी , श्री महेश भगत , श्री हेमू पडलिया , श्री रवि कुरिया , श्री हरीश बिष्ट , श्री कपिल देवका, श्री घनश्याम सुयाल , श्री अक्षय सुयाल , श्री मदन गिरी गोस्वामी , श्री कमलनयन जोशी , अपर महाधिवक्ता श्रीमती पुष्पा भट्ट , नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र सिंह रावत , हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री किशोर पंत श्री प्रमोद तोलिया , पूर्व जिला पंचायत सदस्य बेला तोलिया , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट , नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल , हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से श्री विजय वर्मा , कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज तिवारी , कोटाबाग से श्री कुलदीप तड़ियाल ,डॉ सोनिका पांडे , श्री प्रदीप बिष्ट , श्री दीपक सम्मल जी सहित कुमाऊं मंडल के कई जिलों के धार्मिक पृष्ठभूमि के गणमान्य, जनप्रतिनिधियों, युवाओ, कॉर्पोरेट अधिकारीयों, वरिष्ठ पत्रकारो, तमाम संगठनो अधिकारियों, कई अधिवक्ताओ ने कपिल व्यास जी को सपरिवार विवाह की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
