संकुल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में चकडोबा और पदमपुर मीडार बने विजेता

ख़बर शेयर करें

 

अटल उत्कृष्ट शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय आदर्श इण्टर कालेज, पतलोट, नैनीताल में सम्पन्न हुई संकुल स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में अण्डर 17 में राजकीय इंटर कॉलेज, चकडोबा की टीम तथा अण्डर 19 में राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुर मीडार की टीम विजेता रही। दोनों ही टीमों ने पतलोट की टीम को हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया।
इससे पूर्व प्रधानाचार्य आशुतोष साह, अटल उत्कृष्ट शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज पतलोट नैनीताल के द्वारा विधिवत छात्रों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक विकास चौहान, गीता रजवार, धर्मेंद्र बोरा, राजेन्द्र बोरा,सुषमा डोभाल,रमेश त्रिपाठी, गिरीश चंद्र बेरी , गंगासागर, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में छिपा ब्रह्मांडीय रहस्य: 36 वर्षों के घोर सन्नाटे को चीरकर जब पुष्पभद्रा तट पर उतरे साक्षात त्रिदेव!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad